सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहुत परेशाँ है अब जिंदगी , उम्र के इस पड़ाव में ।

 बहुत परेशाँ है अब जिंदगी , उम्र के इस पड़ाव में ।

 थकते कदम फूलती सांसे , मानो वक्त  मुझसे मेरी ।

 जवानी का  , हिसाब मांग रही है ।

यूँ तो कर्म बुरे भी नही किये थे कोई खास , जहाँ तक है याद हमें  ।

होंगी तो सही कोई न कोई ,नादानियां खामियां शरारत जरूर जो हमें याद नही ।

सज़ा ये शायद मेरे ऐबों की हो , जो अब तक पकड़ कर जकड़े है मुझे ।

लाख कोशिशें की पीछा छुड़ाने की कम वक्त ऐब , धूम्र का छूटता ही नही ।

भला न हो सका मुझसे , कभी किसी का तो न सही । 

दिल से हमने कभी किसी का , बुरा भी न चाह ।

कुछ तो मुनाफा होता मुझे , मेरे इस ख्याल का ।

✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी ।

वैद्यानिक चेतावनी : धूम्रपान स्वस्थ्य के लिए हानिकारक है ।

टिप्पणियाँ