कुछ तो कसक है ,
दिल में भी उनके ,
मेरे दिल के लिए ।
वरना वो हमें मिलने को ,
यूँ न बेकरार रहते ।
करके अपना दीवाना वो हमें ,
हमें यूँ न तड़पते ।
बहुत प्यारी है ,
उनकी झील सी आंखें ।
बस उनकी आंखों में रहूँ मैं ,
उम्र भर यह जी चाहता है ।
दिल से दिल मिला हो जब तो,
प्यार का अहसास ,
उम्र भर रहता है ।
चाहे पास रहें या दूर वो साथी ,
उम्र भर दिल मे ही रहता है ।
✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें