सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे रहूंगा मैं तेरे बिना..

कैसे रहूंगा मैं तेरे बिना , कैसे रहूंगा कैसे रहूंगा । 
तेरी याद पल पल , जो आएगी मुझको ।
इस दिल को मैं , क्या कह के कहूंगा । 
कैसे रहूंगा कैसे रहूंगा..
तेरी याद पल पल , जो आएगी मुझको । 
वो पल वो लम्हे , जो साथ गुजारे । 
गुलाबों की कलियां , सा चेहरा तुम्हारा । 
तेरे तन का छुआ , जो मन को लागे । 
सांसों में सामिल है , जो खुशबू तेरी । 
दिल मे बसी है , जो सूरत तेरी । 
दिल से उसे मैं , कैसे भूलूंगा । 
तेरी याद पल पल , जो आएगी मुझको , 
इस दिल को मैं क्या कह के कहूंगा । 
हाथों में मेरे , तेरा हाथ का होना । 
वो चंचल तेरे पैरों की शरारत । 
वो झुकती निगाहे , वो दिल का खोना । 
विन मेरे , तेरी वो बेचैन रातें ।
पाया मुझे फिर , तेरा खुश होना । 
इस दिल से उसे मैं , कैसे भूलूंगा ।
कैसे भूलूंगा । 
कैसे रहूंगा मैं तेरे बिना , मैं कैसे रहूंगा ।
✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वो कोई अब नहीं पूछता हाल ए दिल..

वो कोई अब नहीं पूछता , हाल ए दिल । बनते फिरते थे जो हकीम , हमारी सलामती पर । शिफा की जरूरत थी अब , और वो नदारद है , हमारी गम ए महफिल से । आंखे पथरा गई है , उनकी राह निहारते । न जाने वो हमारी सूनी महफिल में , आएंगे कब। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

थक गया हूं , फ़ज़ूल के इस सफर से ।

थक गया हूं , फ़ज़ूल के इस सफर से । थोड़ा आ ऐ जिंदगी ! संग मेरे , तू भी सुस्ता ले । रहा है साथ तेरा जन्म से , और रहेगा मरण तक । सफर लम्बा रहा है , अब तलक । न जाने आगे रहेगा साथ , कब तलक । आ बैठ पास उर से निकल , पढ़ तो ! प्रभु ने भाग्य लेख में मेरे , क्या क्या रचना रची है । ढल गया हूं जिस्म से , देख तो । मेरे चेहरे पर चमक , कितनी बची है? ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी"मलंग"

हाँ माँ सच तुम होती जो संग हमारे ।

 हाँ माँ मैने खाया आम कच्चा , मैं हूं तेरा लाडला बच्चा । एक आने के लिए फाल्से, दिए बाबा ने केवल चार । तुम भी होती संग नानी के , खाती तुम भी आम का अचार । नाना ने गाड़ी में बिठाया , मेला सारा हमें घुमाया । इक अन्नी का बजा मुझे , मुन्ना को गुब्बारा दिलवाया । नाना ने फिर टपरी में जाकर , चाय पकौड़ी और नमकीन खिलवाया । हाँ माँ ! सच तुम होती जो संग हमारे , चरखी , झूला , नाच कठपुतली का देख कर संग में बजाते ताली । शोर-शराबा कहीं हाथी भालू , नाच रही थी बंदरिया मतवाली । हाँ माँ मैंने खाया आम कच्चा ,मैं हूं तेरा लाडला बच्चा । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी