मोहब्बत एक एहसास है ,
चाहत है , मन का सकून है ।
दिल के लगने की बात है ।
कोई दिल को भा गया तो ,
दिल ने उसे जगह दी , रहने को ।
कोई चाह कर भी , रह गया ,
दिल में , किसी के जगह पाने को ।
मुकद्दर से ही , किसी के दिल में,
जगह मिलती है ऐ दोस्त !
वरना कोशिश तो , हमने भी की बहुत ,
उनके दिल मे , उतर जाने को ।
✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें