वक्त है वही , कमी सिर्फ आपकी ,
वक्त कब रुका है , कट ही जाएगा ।
लेकिन वो अब पहली सी बात कहां ।
*****
तुझे कुछ तो होगी मोहब्बत ,
कभी तो हम तुम्हें याद आएंगे ।
जज़्ब कर लेना तब ,
आंसुओ को अपनी पलकों पर ।
हम तुम्हें उन्हीं में , नजर आएंगे ।
❤️❤️
✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें