मेरा भय्या मेरा राज दुलारा , बहना की आंखों तारा ।
सलामत रहे तू जग में ,
किस्मत से है मैंने , तुझ सा भय्या पाया ।
तू है मेरा जीवन सारा , तू ही मेरी कश्ती का सहरा ।
तू ही मेरी खुशी सुहानी , तुझ से मेरा मायका प्यारा ।
मेरा भय्या मेरा राज दुलारा , बहना की आंखों तारा ।
रहें चिरंजीवी सदा तू , प्रभु हो सदा तेरा रखवाला ।
दुख दरिद्रता न आए , पास तेरे ।
खुशी में झूमे तू , बन कर मतवाला ।
रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं !
✍️ ज्योति प्रसाद रतूड़ी


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें