सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

न आजमाना कभी....

न आजमाना कभी ,  हमारी सच्ची महोब्बत को । कहीं हमें आजमाते - आजमाते तुम्हें ,  हमसे महोब्वत न हो जाये । ✍️ ज्योति प्रसाद रतूड़ी

वो आए याद इतना कि जी भर आया

वो आए याद इतना कि, जी भर आया । कम वक्त अश्क छलक गए , और चेहरा धुंधलाया । देखता था जिसे मैं जी भर ,  वो देखो वो चांद भी निकला बेवफा अब । जरा सी नज़रें क्या झुकाई हमने , वो  बादलों के बीच समाया । हमें डर गलता है अब रोशनी से , बुझा दो चिराग महलों से । हमें छोड़ दो अब तन्हा यारों , महफिल से अब डर लगता है । वो आए याद इतना कि, जी भर आया । कम वक्त अश्क छलक गए , और चेहरा धुंधलाया । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

तू इतना बदल जाएगा , यह इल्म न था ।

 तू इतना बदल जाएगा , यह इल्म न था । तेरी वफ़ा के हम चर्चा , आम किया करते थे । ना जाने नज़र किसकी लगी कि ,  तुम पास होकर भी हमसे दूर हो गए । अब तो तरस गई है मेरी ये निगाहें ,  तुमसे नजरें  मिलने को ।  काश के तू देख ले इक बार पलट कर ,  और हमें करार आ जाए । सहे है हमने सितम तुम्हारे , ऐ सितमगर ! रोए है घुट घुट कर , हम हर रात भर । फिर भी रहा लबों पर , नाम तेरा ।  तू ज़फा कर कोई गम नहीं,  मगर मेरी वफ़ा पर इल्ज़ाम न कर । तू इतना बदल जाएगा , यह इल्म न था । तेरी वफ़ा के हम चर्चा , आम किया करते थे । ना जाने नज़र किसकी लगी कि ,  तुम पास होकर भी हमसे दूर हो गए । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

अंधेरों में कही फना न हो , मेरे इश्क का चिराग ।

अंधेरों में कही फना न हो , मेरे इश्क का चिराग । सुना है आपके शहर में , बवंडर बहुत चला करते है । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

थोड़ा थोड़ा ही सही मगर

थोड़ा थोड़ा ही सही मगर , बातें हम से हर रोज किया करो । हम बीमार ए इश्क तेरे ही है , और इलाज ए इश्क भी तुम हो , दिखा कर झलक अपनी , हर रोज । दवा थोड़ा थोड़ा दिया करो । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

ना जाने क्यों आज मुझे रोने को जी चाह रहा है।

ना जाने क्यों आज मुझे रोने को जी चाह रहा है। हुआ क्या ऐसा अप्रत्यक्ष, क्यों कुछ भविष्य की गोद में घटित एहसास हो रहा है? मुझे मेरे किसी अपने के दूर होने का डर सता रहा है। ना जाने क्यों आज मुझे रोने को जी चाह रहा है। 😔😢 ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

वो कोई अब नहीं पूछता हाल ए दिल..

वो कोई अब नहीं पूछता , हाल ए दिल । बनते फिरते थे जो हकीम , हमारी सलामती पर । शिफा की जरूरत थी अब , और वो नदारद है , हमारी गम ए महफिल से । आंखे पथरा गई है , उनकी राह निहारते । न जाने वो हमारी सूनी महफिल में , आएंगे कब। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

मुश्किल है इस दौर में , पहचानना प्यार को ।

मुश्किल है इस दौर में , पहचानना प्यार को । फेरे कहीं , और इश्क कहीं । कैसे करे एतबार क्या कहें , ऐसे किरदार को । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी "मलंग"

खुद की तारीफ खुद ही कीजियेगा ,

खुद की तारीफ खुद ही कीजियेगा ,  जमाने का क्या ? उसकी निगाह तो , वक्त साथ बदल जाती है । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

जब जागो तो , हमें याद कर लेना ।

जब जागो तो , हमें याद कर लेना । इक झलक ही सही , हमें अपना दीदार करा देना ।। देखो चाहत में हमारी , तुम हो । तुम्हें यकीन हो न हो , हमारी उल्फत हो तुम । हमसे बातें-मुलाकातें करो , या न करो तुम । बस दुआओं में कभी , हमें भी याद कर लेना तुम । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

वो जरा सा आए और चले गए ,

वो जरा सा आए और चले गए , एक झलक ही देखा उन्हें , हमने । और...! मन में मेरे उल्फत की , बुझी आग थी जो ,  वो जलकर दमक उठी ,  बहुत ढूंढा उन्हें हमने , न जाने कहां- कहां । ना  जाने वो कहां चले गए ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

ये इश्क के मारों का हाल देखा है

ये इश्क के मारों का हाल देखा है , यह किस कदर टूटा है । न चाह जीने की , न उम्मीद मरने की । कौन आए -जाए फुर्सत किसे , ग़म ए समंदर से निकलने की । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

हम तो यूं ही , दिल लगा बैठे थे।

हम तो यूं ही , दिल लगा बैठे थे। पता चला वो तो , खाली थे । दिल अपना वो , कहीं और गवां बैठे थे । बच गए इल्ज़ाम-ए-बेवफाई से हम । वरना खामखां बदनाम हम , तेरे शहर में हो जाते । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी "मलंग"

न हैरान हो , न परेशान हो ऐ "मलंग

न हैरान हो , न परेशान हो ऐ "मलंग" दिन चार ही है , लाए हम मांग कर  । एक  गुजार दी खेल में , थी उम्र जो बाल की । दूसरी गुजरी काम में , थी जो उम्र यौवन की । तीसरी अब चल रही है ,  है जो उम्र न इधर की , न उधर की । थका हारा , बस हिसाब लगाना उम्रभर का । कंपकंपाते हाथों से ,पसीने की बूंदों को चेहरे पर से पोंछना  । लड़खड़ाते कदमों को , सहजता से रखना । कमर के झुकाव को,  कुछ देर ठहर कर , तनकर खड़ा होना।  और इंतजार अब , उस चौथे दिन का । आए कब वो , और सोए आराम से हम जी भर । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

15 अगस्त सन 1947 को ,

15 अगस्त सन 1947 को , हम इस दिन आजाद हुए थे । हां ऐसा सुना था पर महसूस नहीं हुआ । होता भी कैसे ? दबे कुचले रहे सदियों से।  पहले बाहर वालों ने दबाया था , और 47 के बाद अंदर वालों ने । अब भी उनके कदमों के निशाँ, मेरे आंगन से नहीं मिटे । देखकर उन्हें..। यादों का वो भयानक मंजर , रह–रह याद आ जाते है । सभी बड़े बड़े ठाकुर , तख्ती हमारे नसीबों की जो लिख जाते है । अभी कहां उभरे हम आख़िरी जन है हम जो जंगल के । लगाकर हर कोई फेरा अपना ,चुनाव पर । बनाकर मूर्ख हमें ,और मुकद्दर अपना चमका जाते है । आज स्वतंत्रा दिवस है , हां ऐसा सुना था पर , महसूस नहीं हुआ । हां ऐसा सुना था पर , महसूस नहीं हुआ । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

थक गया हूं , फ़ज़ूल के इस सफर से ।

थक गया हूं , फ़ज़ूल के इस सफर से । थोड़ा आ ऐ जिंदगी ! संग मेरे , तू भी सुस्ता ले । रहा है साथ तेरा जन्म से , और रहेगा मरण तक । सफर लम्बा रहा है , अब तलक । न जाने आगे रहेगा साथ , कब तलक । आ बैठ पास उर से निकल , पढ़ तो ! प्रभु ने भाग्य लेख में मेरे , क्या क्या रचना रची है । ढल गया हूं जिस्म से , देख तो । मेरे चेहरे पर चमक , कितनी बची है? ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी"मलंग"

दर्द छुपाने का हुनर जो सिख लिया है हमने । कसम से....!

  दर्द छुपाने का हुनर जो सीख लिया है हमने । कसम से....! शिकायत की अब किसी से , कोई गुंजाइश न रही । हर कोई अब , हाल ए मिजाज ब खुशी पूछ जाता है। छुपाकर शिकन चेहरे का , दुरुस्त हैं हम कह लेते है । अंदर की हम ही जानते है , हां बाहर से खुश रह लेते है। निभाते है अब फ़र्ज़ "मलंग" , जब तक जी रहें है । सांसों का आना जाना ही है अब , मन से कहां अब जी रहें है हम । कवि हूं न यूं ही ख्यालों में ही , डूबा रहता हूं । सुबह न शाम की खबर ,  क्या पता क्या खा , क्या पी रहे है हम ।  ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

काश के तुम हम रूबरू मिले होते ।

काश के तुम हम रूबरू मिले होते ,जिंदगी के दीए फिर न यूं उदास होते । कहूं क्या मुकद्दर का के काश , दिन ओ रात हम तुम संग में गुजारे होते । बहुत आग है तड़प में , जलता है जिया मेरा । काश तू आती , मेरे तन से लिपट जाती । बुझ जाती आग ये तड़प की , मैं चूमता बदन तेरा । खिल उठती आशाएं मेरी , झूमता गाता मन मेरा । काश के तुम हम रूबरू मिले होते , जिंदगी के दीए फिर न यूं उदास होते । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी "मलंग"

रक्षाबंधन विशेषांक

भाई : वर्षों वर्ष रहे सलामत मेरी बहना । दुख न आए कभी करीब इसके , प्रभु ! तुम सदा इसके संग में रहना ।। बहन : प्रभु ! इस बहना का तुमसे बस , यही है कहना । सदा मुस्कुराता रहे भाई मेरा, तुम सदा इसके संग में रहना ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी 

मेेरा भय्या मेरा राज दुलारा ।

मेरा भय्या मेरा राज दुलारा , बहना की आंखों तारा । सलामत रहे तू जग में ,  किस्मत से है मैंने , तुझ सा भय्या पाया । तू है मेरा जीवन सारा , तू ही मेरी कश्ती का सहरा । तू ही मेरी खुशी सुहानी , तुझ से मेरा मायका प्यारा । मेरा भय्या मेरा राज दुलारा , बहना की आंखों तारा । रहें चिरंजीवी सदा तू , प्रभु हो सदा तेरा रखवाला । दुख दरिद्रता न आए , पास तेरे । खुशी में झूमे  तू , बन कर मतवाला ।  रक्षा बंधन की ढेरों शुभकामनाएं ! ✍️ ज्योति प्रसाद रतूड़ी

तुम रूठे हो हमसे हम नहीं..

तुम रूठे हो हमसे हम नहीं ,  न जाने क्यों ?  बात करनी तुमने छोड़ी है , हमने नहीं । फुर्सत हो तो चले आना , दिल मेरा अभी भी, तेरे इंतजार में धड़क रहा है । कोई भी नहीं हमारा ,  इस हजारों की भीड़ में । इससे अच्छा तो था,  अकेले ही करते सफर हम जिंदगी का । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

तेरे प्यार में पागल ,हुआ जा रहा हूं मैं ।

 तेरे प्यार में पागल ,हुआ जा रहा हूं मैं । ना जाने क्या कशिश है तुझ में ,  तेरी और खींचा चला जा रहा हूं मैं ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

बहुत सी बातें है , जिन्हें सह रहा हूं मैं ।

बहुत सी बातें है , जिन्हें सह रहा हूं मैं । था जिसका कभी मैं , हम बिस्तर । आज उसकी नजरों में ,अछूत बनकर रह रहा हूं मैं ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

चलो अच्छा हुआ कि हम , वक्त पर सम्भल गए ।

चलो अच्छा ही हुआ कि हम , वक्त पर सम्भल गए । कुछ देर और होती तो , हम कहीं के न रहते । इतना क्या बुरा कहा था , प्यार ही तो  मांगा था । छिटक कर  वो हाथ अपना ,और पल में गैर बन गए । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी "मलंग"

ये न पुच्छो कि क्या हुआ...

  ये न पूछो कि क्या हुआ, हम बता न सकेंगे । कुछ कहें हम किसी से , और वो रुसवा हो । यह हम , सह न सकेंगे । ✍️ मलंग

होऊंगा कब मैं रुबरु तुझसे , सुना है तू बेवफा नहीं

होऊंगा कब मैं रूबरू तुझसे , सुना है तू बेवफा नहीं । मिला है ये जो मुकाम मुझे , न जाने बसर हो कब तलक । आए न जाने तू , कब तलक ये मौत ! मुझसे अब इस जहां में , रहा जाता नहीं । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी "मलंग"  

एक वहम पाला था मैने...

 एक वहम पाला था मैने कि ,  बदल गए है वो अब । हमारा ख्याल हमारे जज्बात का ,  उनको होने लगा है एहसास अब । देखा जो आज उनको किसी गैर से ,  छुप छुप के बतलाते मुस्कुराते । हमारे पास जाते , हमीं पर चिल्लाते । वो वहम आज , दिल से दूर हो गया ।। अब तो नफरत सी हो गई है ,  मोहब्बत के नाम से । दगा बाज है वो ही जो कसम खाते थे कभी ,  वफ़ा के नाम से । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी (मलंग)

यादों के समुद्र में....।

  यादों के समुद्र में डूबा हुआ , इक सीप हूं मैं । कोशिश की बहुत जलूं मैं , उल्फत में , आफताब बनकर । हो न सका जो रोशन कभी , वो दीप हूं मैं ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

काश जमाने की रुसवाई का हमें डर न होता....!

काश जमाने की रुसवाई का हमें डर न होता....! तुम हमारे दिल के करीब हो यह ,  दुनिया से हमने छुपाया न होता । आज खुशी का आलाम है यह जो....! हम तुम ने इसे मिल जुल , कर मनाया होता । तुझे भूल चुके थे कब के हम शकुन की खातिर....! काश कि तुम्हें खोकर , फिर से हमने पाया न होता । हम तो ना जुटा पाए साहस खुद में , तुम्हें अपनी खुशी में शरीक करने की । करो शामिल तुम हमें क्या खुशी में अपनी ,  यह हक काश हमने गंवाया न होता । अब तो देर बहुत हो चुकी है "मलंग"  काश के वक्त रहते हमने , हर मामलात को सुलझाया होता । ✍️ ज्योति प्रसाद रतूड़ी

उठा जो चिलमन

 उठा जो चिलमन , इक झलक सी नजर आई हो । हुए बेपर्दा जो तुम , कुछ सिमटी सी कुछ शरमाई हो । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

करवटें बदल बदल कर अब

करवटें बदल बदल कर अब , मेरी रात गुजरती है । उफ्फ ! काश कि वो आएं , और कोई बात बने ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

कहूं क्या किस कदर अब बसर हो रही है जिंदगी

 कहूं क्या किस कदर अब , बसर हो रही है जिंदगी । बस कट रही है किसी तरह से , तन्हां तन्हा...! ख्यालों में से होकर अब , गुजरी रही है जिंदगी । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

है कोई जो अपना भी नहीं मगर

है कोई जो अपना भी नहीं मगर ,  अपने से कम भी नहीं । मोहब्बत है उससे बेपन्हा  , जताना भी चाहूं और नही भी । हक भी नही उस पर मेरा कोई मगर, जताना भी चाहूं , और नही भी । दिल में ही रखा उसे हमने छुपाकर ,  दुनिया की नजरों से बचा कर । एहसास ही बहुत है उनका , मेरी मोहब्बत की खातिर । दुनिया को ये ,  बताना भी चाहता हूं और नही भी । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी 

मानो सदियां गुज़र गईं

 मानो सदियां गुज़र गई हो , तुमसे मुलाकात हुए । अभी कल रोज की ही तो बात है ,हमें तुमसे मिले हुए ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

मैं अब बुझ जाऊंगा...

मैं अब बुझ जाऊंगा , क्या पता कब । ठहर कुछ देर और , ऐ मेरे दोस्त ! मालूम क्या कब , थम जाए ये सांसें । और तुझे लौटने में , वक्त लग जाए ।। फिर गिला रहेगा तुझे खुद से ही , के काश मैं  होता । और रहेगी बेचैन मेरी रूह भी , के काश तू होता ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

अब तो मक़सद ही न रहा कुछ ,जीने का ।

अब तो मक़सद ही न रहा कुछ ,जीने का । बस....! अब तो बेवजह ही , जीती लाश ढोए जा रहा हूं मैं । बची हुई उम्र न जाने कब ,खत्म होगी । बस....! अब इसी इंतजार में , जिए जा रहा हूं मैं । हैं तो बहुत अपने आसपास मेरे , मगर खामोश है सब.....! करे कोई गुफ्तगू मुझसे भी , क्यूं यह आश किए जा रहा हूं मैं । खुदा भी रूठ गया है , शायद मुझसे । अपनी आगोश में काश , भर लेता वो मुझे ।  तो , क्या हर्ज था ? ना जाने वक्त क्यों  , इतना लगा रहा है वो । यही हर दम , सोचे जा रहा हूं मैं । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

कोशिश तो बहुत की...

 कोशिश तो बहुत की जवां वक्त लौटाने की ,  कमवक्त....! वक्त के साथ साथ सूरत ए हाल भी बदल गए । कैसे कटे अब वक्त खामोश होकर । हम तो वो थे...! जिनके आने से महफिल , रोशन हुआ करती थी । बदले वक्त में अब , कहां वो नूर रहा । पास पास है सब माना मगर ,  दिल से.... हर शक्स हमसे अब , दूर ही रहा । शोर बहुत है इस शहर  मगर ,  जो पुकारे मुझे चाह से.... वो आवाज अब , मुझसे दूर ही रहा । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

ऐ मेरे बचपन तू लौट आ , मुझे तेरे बहुत याद आ रही है ।

ऐ मेरे बचपन तू लौट आ , मुझे तेरे बहुत याद आ रही है ।  मां का लाड बाप की डांट, भाई बहनों का प्यार । संग सखाओं की हमझोली , वो नंगे पांव का चलाना । फटा झगा तन में , वो शान से चलाना कुचे कूचे । आ लौट आ मेरे बचपन , मुझे तेरे याद आ रही है । वो खाने की थाली मां की परोशी ,  वो नखरे मेरे खाना ना खाने के । ना पसंदी में उठकर , खाना छोड़ना और  रूढ़ जाना । मां का मनाना , प्यार से पुचकारना । अपने हाथों से फिर , मुझे खाना खिलाना । नलहना धुलाना , प्यार से संग अपने बाजार घूमांना । हाय कितना अच्छा था , बचपन का वो गुजारा जमाना । ऐ मेरे बचपन तू लौट आ , मुझे तेरी बहुत याद आ रही है । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

तन्हां भी नही हम , और न महफ़िल ही ।

तन्हां भी नही हम  , और न महफ़िल ही । दूर हो  तुम मगर  हो दिल के करीब , मेरे लिए यही काफी ही ।  हो जाती है गुफ्तगू तुमसे रह रह कर....! बस तुम अपने हो मेरे , मेरे लिए यह एहसास काफी ही । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

तुझमें और मुझमें...

तुझमें और मुझमें बस ,  यही एक बराबरी है । कि.......! तू मुझमें , और मैं तुझमें हुं । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

कुछ तो बोल दिया होता तारीफ में हमारी।

 कुछ तो बोल दिया होता , तारीफ में हमारी । हम कौन सा तुमसे , नजराना मांग रहे थे । दर ओ दीवार भी अब अजीब लगती है,  इस दिल ए मकाम की । खुला ही है ये कई सदियों से , एक तेरे इंतज़ार में । आ भी जा अब , बर्दास्त के बाहर है  तेरा इंतजार इसे । ना जाने कब , रुखसत हो जाए "दिल" मौसम ए बहार से । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

हां यही तो तुम्हारी ख्वाइश थी कि , हम गैर हो जाएं ।

 हां यही तो तुम्हारी ख्वाइश थी कि , हम गैर हो जाएं । तभी तो हमारी मजबूरियों का तुमने , फसाना बना दिया । गर समझते तुम हमें अपना , तो कब का माफ कर देते । मगर.... मगर तुम ने तो हमारा , बज़्म ए महफ़िल में तमाशा बना दिया । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

कुछ गलत फामियां....!

कुछ गलतफमियां पाल ली है ,  तुमने अपने जहन में इस कदर । कि चाहकर भी अब हम ,  खुद को बेगुनाह साबित , कर सकते नही ।। खास तू थी , है और रहेगी , हमारे लिए सदा । रूठ कर तुम गई हो , हम नही ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

उसने कहां था कभी , दोस्त बनते वक्त ।

 उसने कहां था कभी , दोस्त बनते वक्त । मुझे न चाहना कभी बेइंतेहा...! मेरा भरोसा नही ,  कभी भी छोड़ कर , चली जाऊंगी ।। आज देख भी लिया है और,   जी भर रो भी लिया है । सिसकियां भरते रहे हम रातभर ,  और सोचते रहे यही । के हस्र यही होना था "मलंग" दिल लगाकर उम्रभर रोना था । ये तो होना ही था , हो लिया , हो लिया , हो लिया । .....ज्योति प्रसाद रतूड़ी

हां ख्याल तो बहुत रहा , उनको मेरा बस ।

हां ख्याल तो बहुत रहा , उनको मेरा बस । मैं ही , बेख्याल निकला । कि उनका किया इंतजार हमने ,बेसब्र होकर । और वो हरजाई सनम , न मिले कसम से । वो बड़ा दगा बाज निकला । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी 

तुमसे ना हो सकी मुलाकात जी भर ।

तुमसे ना हो सकी मुलाकात जी भर , बस यही मलाल रहेगा मुझे उम्र भर । नादान भी तुम इतनी ना बनो,  कि तुम जो समझ न सको । दायरे भी है कुछ ,  खामोशी से गुजर कर । समझ लो दिल की सदा ,  आहें भी सामिल है इसमें। तू मेरा दिलवर तो नही , मगर तेरे बैगर मेरा , दिल भी तो नहीं । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

रूठे हुए है आज न जाने क्यों वो ?

 रूठे हुए है आज न जाने क्यों वो ? जो मेरे आंखों में कभी , ख्वाब बनकर रहते थे ।  ख्वाब ही तो थे , कब किसके हुए । चलो अच्छा ही हुआ चले गए । अब नहीं है तसव्वुर में मेरे , उनका अक्स । बे फिक्र सा हुआ दिल अब , कुछ हल्का हल्का सा हुआ । अब दिल ने तोबा कर ली  लागी से ,  और कहे अब आगे नहीं, और अब  बस । ✍️ज्योति प्रसाद रतुड़ी 

मैं समय के साथ बदला हूं , या समय मेरे साथ ।

मैं समय के साथ बदला हूं , या समय मेरे साथ । जो भी हो पर अब , अंतर पहले से बहुत हो गया है । लाली गुम और , गाल गुठली आम हो गया है । उमर अभी खास नहीं मगर , लगते बुजुर्ग 60 पार हो गया है ।। मुंह में दांत नहीं और ,पेट में आंत नहीं । सब खाली-खाली सा मन का अब ये, मकाम हो गया है । जो भी हो पर अब , अंतर पहले बहुत हो गया है । हमसे कुछ ज्यादा ही रुष्ठ अब , शायद भगवान हो गया है । कांपते हाथ और , लड़खड़ाते कदम ,मानो भूकंप आया हो हल्का सा जैसे । भय से रक्त का रगों में , तीव्र संचार हो गया है । जो भी हो पर अब , अंतर पहले से बहुत हो गया है। सब खाली-खाली सा मन का अब ये, मकाम हो गया है । हमसे कुछ ज्यादा ही रुष्ठ अब , शायद भगवान हो गया है । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

कहूं क्या इस दर्द ए हाल में ..

 कहूं क्या इस दर्द ए हाल में ,  अब अल्फाजों ने , जुबां से  रुखसत ले ली । आ करीब कुछ और हमारे ,  वक्त न जाने कब , हमें  खामोश कर दे ।। ठहर कुछ देर और ऐ जिंदगी ! कुछ देर और  उन्हें , मैं  गले से लगा तो लूं ।। जी भर के जी लूं , कुछ और अपने जी संग ।  इन शबनमी आंखों से मैं ,  कुछ देर और उन्हें , जी भर के देख तो लूं ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी 

गुजर गए वो वक्त अब .....

 गुजर गए वो वक्त अब ,  अच्छा या बुरा जैसा भी रहा होगा । फिक्र तो अब आगे की है कि , वक्त अब आगे का कैसा होगा ? ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी