सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

वक्त है वही , कमी सिर्फ आपकी...

 वक्त है वही , कमी सिर्फ आपकी , वक्त कब रुका है , कट ही जाएगा । लेकिन वो अब पहली सी बात कहां । ***** तुझे  कुछ तो होगी मोहब्बत ,  कभी तो हम तुम्हें याद आएंगे । जज़्ब कर लेना तब , आंसुओ को अपनी पलकों पर । हम तुम्हें उन्हीं में , नजर आएंगे । ❤️❤️ ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

बहुत ही खूब सूरत है यह तोफा तेरा , प्यार है नाम जिसका ।

 बहुत ही खूब सूरत  है  यह तोफा तेरा ,  प्यार है नाम  जिसका । लगा के रखा हूँ सीने से , इसे मैं हर दम । न ख्याल है रुसवाई का , न डर जमाने का । *** हाल ए दिल क्या बयां करें हम ,  बस इतना समझ लो कि..... जी रहे है हम अब , तेरे इंतज़ार में । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

यूँ लगता है मुझे , मेरा वसंत फिर लौट आया है ।

 यूँ लगता है मुझे , मेरा वसंत फिर लौट आया है । आप आये , आप आये के बाहार आयी है । हूँ अकेला ही , हूँ अकेला ही मगर अहसास तेरा  ही है मुझ को , संग संग चलता जो मेरे , वो साया ही है तेरा । यूँ लगता है ..... गुनगुनाता हूँ जब भी कोई गीत ,(2) तुम ही ख्यालों में होते हो । रख सर अपना मेरे कांधों पर , और गुम सी किसी ख्यालों में । हाथ जब उठता है मेरा , सहलाने को । तेरे रेशमी बालों पर ,  कस लेती हो तुम मुझको,  फिर अपनी बाहों में । ये ख्वाब है, ये ख्वाब है  मुझ को इस ख्वाब में ही , जी लेने दो । पता क्या , पता क्या फिर ये ख्वाब हो न हो । यूँ लगता है , मेरा बसंत फिर लौट आया है । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

फिक्र है के...... महोब्बत न रुठ जये

 फिक्र है के......  महोब्बत न रुठ जये ,  मेरे किसी अजीज की । दिल का बड़ा नाजुक है वो... टूट गया तो , बिखर जायेगा वो । हिम्मत नही जुटा पाएगा वो , के चले वीराने में । आदत नही उसे के ,  तेरे बिना रह सके वो । तू ही ख्याल है उसका ,  तू ही ख्वाब है । यकीन नही मुझे के ,  तेरे बिन क्या जी सकेगा वो ।  ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

दर्द से रिश्ता , हर किसका होता है

दर्द से रिश्ता , हर किसका होता है  ऐ दोस्त ! फर्क सिर्फ इतना सा है ... कोई पी जाता है ,  चुप रह कर । और....! कोई छलका देता , आंसुओं में बहा कर  । **** कुछ बीत गयी है जिंदगी ,  कुछ और बितानी है । संग तेरा यूँ ही बना रहे तो...! हर दिन सुहाना और...! हर रात मस्तानी है ।  **** वो आए और आ के , चले गए । कुछ कहा भी नहीं और....! सब कुछ कह के भी चले गए । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

गैल नि न तुम म्यारा , कन्नी या गेल्याण छ (गढ़वाली)।

 गैल नि न तुम म्यारा , कन्नी या गेल्याण छ । माया भी या भिंडी छ , फिर किले से मैसी दूर छ । दिल का आस पास छ , प्रीत लुकीं छुपीं हमारी । खयाळ कब तक रालू यू , कब तकै की आस छ । दिल का एक क्वाणा मू  , बाँद तेरी मुखड़ी छ । रात का अंधेरा मु यकुली , सारू मेरु यू ही छ । सर आंदि भैर तू , ज्वान जनी दिखेंदी छ । गैल नि न तुम म्यारा , कन्नी या गेल्याण छ , माया भी या भिंडी छ , फिर किले मैसी दूर छ । ❤️ ✍️ ज्योति प्रसाद रतूड़ी

यूँ तो तेरी इस , रंग ए महफ़िल में ।

 यूँ तो तेरी इस , रंग ए महफ़िल में । तरानों की कोई , कमी न थी । मगर छेड़ दे जो , मेरे दिल के तार । ऐसा कोई , फनकार न मिला । *** खुद को जलाकर , खाक कर दिया हमने । फिर कैसे न कहें हम के , तेरे तलबगार हम नही । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

मेरा आना लौट कर मुमकिन है बस..

 खिंच जाए जो लकीर , बन कर दरार रिश्तों में । फासले हो जो इजात , दरम्यां दिलों के । न पैदा करो हालात कभी ऐसे , जो घाव दुखता रहे , नासूर बनकर । **** न रास्ता कठिन होता है , न आसान होता । बस वो राही पर , निर्भर करता है कि वो कितना धैर्यवान है ।  जो परस्थितियों से न घबराए , मंज़िल उसी को मिला करती है । **** मेरा आना लौट कर  मुमकिन है बस.. ये बात अलग है कि , तुम हमसफ़र बन कर न चलो।  जो शब्द पिरोये है हमने , तन्हाई में अक्सर.. रहा अक्स तेरा , मेरी नज़रों के समाने। बस इक दीवार ही थी ,आर पार नज़र आता था ... कभी हम देखते थे तुम्हें , कभी तुम शरमा जाती थी , ख्यालों में। **** कुछ कुछ अब , अहसास होने लगा है । की शायद , यह रोशनी ही मुझे.... अंधकार में डुबो जाएगी । फिर न हसरत ही रहेगी ,जीने की ... और न आरजू ही , मारने की । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

खुद से खुद की , पहचान कर ।

 खुद से खुद की , पहचान कर । खुद से खुद सवाल कर । तेरा जन्म हुआ ,किस अर्थ भला । खुद में तू  जवाब , तलास कर । देखना जमाना भी , चल पड़ेगा पीछे तेरे । खुद को इतना , कामयाब कर । हो गुमान तुझ पर जमाने का,  रह सादगी में तू ,  न कभी अभिमान कर । रख दिल में दया भाव , सब के लिए । सज्जन तो सज्जन , दुर्जन भी प्रभावित हो । बने मिशाल तू जमाने में , ऐसा तू काम कर । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

न चल अंगारों में , तपिस बहुत है ।

 न चल अंगारों में , तपिस बहुत है । जल कर खाक न हो जाये कहीं, हसरत तेरे इश्क़ की ।। ******** यदि कभी न उतर पाऊँ खरा , तेरे पैमाने पर । गुजारिश है तुझसे , बेबफाई का इल्जाम न देना । होगी कोई मजबूरी उनकी ... यह कह कर , अपने दिल को समझा लेना ।। ********* कोशिश बहुत की छुपाने की इश्क , मगर हमारी सूरत ,  हाल ऐ दिल बयाँ कर गयी । पल पल गुजर रहा है.....  वक्त अब हमारा , सालों के "हिसाब " दिन करीब न आए कभी वो , शबब बने जो जुदाई का ।। ******* इलज़ाम बेदर्दी का , न लगाव मुझ पर ।  हमने अक्सर , दर्द को ही पिया है। भीड़ बहुत थी जहां में मगर ,  हर पल हमने खुद को , तन्हां होकर कर ही जिया है । ******** मिला मुक्कदर , कुछ पल ही सही । मगर खुश रहने के लिए....... यह दौर  मुलाकात का  , काफी है हमारे लिए । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

तुझसे क्या सिकवा करे , गर तुम रूठ भी जाओ तो ।

तुझसे क्या सिकवा करे , गर तुम रूठ भी जाओ तो । फख्र  ही करेंगे हम तुझ पर ।। कि वक्त थोड़े ही सही , मगर तुमने मोहब्बत  हम से की है । ले लेंगे इल्जाम, बेवफ़ाई का सर अपने । मोहब्बत में अक्सर कहां , वफा सब को मिला करती है । ✍️ज्योति प्रसाद रतुड़ी

मै आऊं आपके साथ....

 👧मै आऊं आपके साथ 👨हो यह मुमकिन गर , तो कयामत आ जाये । रोक लूंगा मैं हर वो तूफान जो हम दोनो के दरम्यान आ जाये । 👧क्या बात है 👨सब असर आपका है , वरना हम कहां , बुझते दीये की रोशनी की तरह । 👧गजब 👨मत दिलासा दिला , कह कर "गजब"  हम दिल जले है , हर कदम पूंक कर रखा करते है । 👧ओह 👨हैरान न हो , हम दिल में बहुत दर्द लिये हुए है । शिकवा हम तुम से क्यों करे , जहां इतने है वहां एक और सही । 👧उफ्फ़ 👨ऊफ न कर ! न परेशान हो , हम तेरे शहर से चले जायेंगे । हम तो मुसाफ़िर  है , जिनकी ना कोई मज़िल है । जहाँ सांझ ढले ,  वहाँ ठहर जाएंगे । 👧आज की रात खास  होगी  👨हर  रात का आलम , एक सा है हमारे  लिये । अखिर जख्म सहलाने का , मज़ा ही कुछ और है । ✍️ज्योति प्रसाद रतुड़ी 

देखे हैं हमने फना होते हुये ...

 देखे हैं हमने फना होते हुये ,  मोहब्बत में कई थे जो .... किरदार ए इश्क इस जहाँ  में । अपनी कहूं तो , मेरी मोहब्बत  अधुरी भी रही , और फना भी हुई । ✍️ज्योति प्रसाद रतुड़ी 

हाल ए गम , क्या बतायें हम ।

 हाल ए गम  , क्या बतायें हम । बड़ी  तब्दीली हो गयी है यार! अब , तेरे मयखाने में ।  बदले बदले है यहाँ , साखी और पैमाने भी । अब नही है इलाज़ कोई ,  मेरे इस दिल का , तेरे इस मयखाने में। तेरे लब ए जाम की , नही  कोई मिशाल  ऐ मेरे हुश्न ए दिल ! यह चित मेरा , तुझ पर ही बुझा है । तू गैर है.....! बहुत थक गया हूँ , खुद को यह समझाते-समझाते । मालूम है कि ,  तू हासिल नही है मुझे । ना जाने क्यूं उम्मीदों से लगा हूँ , तुझे पाने  में । डर  है कि कहीं यह ,  जनून ए  इश्क मेरा , कयामत न ला दे  । ले लो इज़ाजत अब तुम , मेरे दिल से निकल जाने की । ✍️ज्योति प्रसाद रतुड़ी 

रूपसी तू मेरी माया मोहनी , तू मेरी जुकूड़ि कु धक्ध्याट छैं ( गढ़वाली)

  रूपसी तू मेरी माया मोहनी ,   तू मेरी जुकूड़ि  कु धक्ध्याट छैं । लुकि  छुपीक  कीलें छैं , धै  लाणि तू । सैन्दीक औ दें म्यरा समाणि   , हे लठ्याली ! तू ही मेरी ,आन्खियों कु  रगर्याट छै ।  ✍️ज्योति  प्रसाद रतुड़ी 

जौंका जिकुडी का काख म थै हमु , कभि का दिनु ( गढ़वाली)

 जौंका जिकुडी का काख म थै हमु , कभि का दिनु  आज कुज्याणी किलै रूसायां छिन उ मुख मोडिक । अब नि औणन उ दिन हैंसदा खेल्दा सच्ची , कभी बोड़िक । बचपन कु सँग  साथ  छूटी  , छूटीन गौं  गूठ्यार  । ना  जाणि  कै देश , कै मुलूक छिन उ ,   ना जाणि कथगा छ उकाल ,  वख जाण कय्यिं  । अर  न जाणि कथगा छे, उन्ध्यार । ✍️ज्योति प्रसाद रतुड़ी 

तुम तो नहीं थे कभी , मेरे ख्वाब ओ ख्याल में

तुम तो नहीं  थे कभी , मेरे ख्वाब ओ ख्याल में । फिर भी ना जाने क्यों , मेरे इस दिल में । तेरे होने का एहसास , नज़र आता  है ।                    *** ऐ मेरे दिल के अरमान  , ऐ मेरी जान ए  गज़ल । मेरी अनबुझी सी , प्यास हो तुम । कैसे करार आये अब तेरे बिन ,  मेरे प्यार का , पहला एहसास तो तुम । ✍️ज्योति  प्रसाद  रतुड़ी 

कोई लज़बाव , जिसका कोई शानी नही ।

 कोई लज़बाव  , जिसका कोई शानी नही ।  मेरे दिल में दफन वो  सूरत , है मेरे यार की । करूं न तारीफ मैं क्यों न उसकी ,  वो है ही , काबिल ए तारीफ इतना । क्या गजब का आफताब है , उसके चेहरे का । कम वक्त यह नजर , उसके चेहरे पर से हटती ही नही ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

मेरी तारीफ में इतने ही , अल्फाज काफी है ।

 मेरी तारीफ में इतने ही , अल्फाज काफी है ।  कि  दर्द का गुबार हूं । और न पूछना क्यों किस कर , कहीं फूट गया तो , मुश्किल होगी ।। ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

हटा दिया है पैमाना अब हमने , जितना जी चाहे तू पी ।

हटा  दिया है पैमाना अब हमने ,  जितना जी चाहे तू पी । बे-हिसाब पी.... मगर रहे ख्याल इतना कि  , कदम कभी तेरे , लड़खड़ाने न पाये । वर्ना होगी रुसवाई , मेरे मयखाने  की । ज्योति प्रसाद रतुड़ी........✍️

तू गुल्लक बनकर , मेरे दिल का ।

 तू गुल्लक बन कर, मेरे दिल का । रखना मुझे , सम्भाल कर । हम दिल के बहुत खुले है ,  कहीं  भी बिखर जाते है । ज्योति प्रसाद रतूड़ी.......✍️

उजाले कहाँ , हर किसी को...

उजाले  कहाँ , हर किसी को रास आते है । वो देखो उल्लुओं को....! जो सूरज के आते ही , उदास हो जाते है ।। ज्योति प्रसाद रतूड़ी.....✍️

हुए गुम जो .... दिखे वो ।

हुए गुम जो .... दिखे वो , कई मुद्दतों के बाद । न उसने पूछा हमें , न हमने उसे । कि... कैसे है आप ? ज्योति प्रसाद रतूड़ी....✍️

यूँ , अकेले क्यों गुजारते हो , जीवन के यह अनमोल लम्हें ।

 यूँ , अकेले  क्यों गुजारते हो , जीवन के यह अनमोल लम्हें । ज़रा इक नज़र इधर तो ,  करम फरमाओ ,  आपकी इनायत होगी । जिंदगी की इन , सुनसान राहों में तन्हां अक्सर । दूर तलक जा कर ,  लौट आती है , मेरी यह बेबस निगाहें । तुम साथ दो मेरा , आपकी इनायत होगी । ज्योति प्रसाद रतूड़ी✍️

खुश नसीब हूँ मैं बहुत के जब नही होता कोई , संग तेरे तो...!

 खुश नसीब हूँ मैं बहुत के  जब नही होता कोई , संग तेरे तो...! हम तेरी यादों में  , चले आते है । तेरे थके हारे दिल को , नए मुकाम के , लिए फिर...! तर ओ ताजा , किए जाते है । ज्योति प्रसाद रतूड़ी....✍️

पास न सही तू , दूर ही सही ।

पास न सही तू , दूर ही सही । अपना न सही तू , गैर ही सही । मगर रहता है तू , न जाने क्यों ? इस दिल के करीब ही.....! करीब भी इतने कि,  हम तुमसे से अपने । दिल के हर सवालात  हर ख्यालात  , सहज़ कह देते है । हो न पल दो पल , दीदार तेरे तो , कयामत सी आ जाती है । निकलता देखूं जब....! चेहरा तेरा , तेरे घर के झरोखे से तो , सीने में राहत की , साँसे आ जाती है । ज्योति प्रसाद रतूड़ी✍️

वक़्त ए करम जो साथ हो , और वफ़ा भी ।

वक़्त ए करम जो साथ हो , और वफ़ा भी । तेरे सिवा फिर आरजू न रहेगी , हमें किसी और की । ❤️ कई मुद्दतों के बाद तूने , देखा है मुझे कुछ इस नजर से । कि शिकायत न रही अब हमें कोई , जिंदगी की इस डगर से । ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी

वाह रे तेरा इश्क.....!

 वाह रे  तेरा इश्क ....! वो करे नज़रअंदाज़ तूझे , और तू है के....! उसकी मोहब्बत के लिए ,   मरे जा रही है ।    ✍️ज्योति प्रसाद रतूड़ी ।

काश .... काश के दिन वो , बचपन के फिर लौट जाए ।

 काश .... काश के दिन वो , बचपन के फिर लौट  जायें । खेलेंगे फिर अपना , वही खेल पुराना । कभी मैं तो कभी तू करें , अपनी अपनी आंखें बंद । कभी मैं तो कभी तू पूछे , छुप गए तो आ जायें । कभी मैं तो कभी तू  , बारी बारी से छुप जायें । काश..... काश के हमारी दुआ , कबूल हो जायें । मैं तुझे और तू  , मुझे फिर  कहीं मिल जायें । ज्योति प्रसाद रतूड़ी......✍️

वो इश्क ही क्या जो , न जान सके दिल की ।

वो इश्क ही क्या जो,  न जान सके दिल की । के...  रज़ा में हज़ूर के , है क्या  ? पिये जाम ए शराब जो , घूट भर भर । वो मयकशी क्या ? पिये जो बे हिसाब साखी , जो तेरी नज़र से ।  वो सिवा तेरे.... किसी और का , तलबगार कहाँ । ज्योति प्रसाद रतूड़ी. .....✍️

काश के आप हमारे होते ।

 काश के आप हमारे होते । सारे  ना सही तो,  ना ही सही मगर । कुछ तो ख्वाब , हमारे पूरे होते । काश के आप हमारे होते । चंदन सा तेरा तन , सुंदर रूप , चंचल चितवन ।  धीरे से तेरा मुस्कुराना , काश के होती , खबर तुझे भी । हूँ मैं  तेरा दीवाना । होती न सही , वो हँसी , मेरे लिए ।  कोई बात नही । देख कर हंसता हुआ ,  चेहरा तेरा ।  बन जाती मेरे ,  मुस्कुराने की वो इक , खूबसूरत वजह । काश के आप हमारे होते ।  सारे न सही तो ,  न ही सही मगर । कुछ तो ख्वाब हमारे  होते । ज्योति प्रसाद रतूड़ी...✍️

राह ए गुजर तू ही , ऐ जिंदगी !

 राह ए गुजर तू ही , ऐ जिंदगी ! ख्याल तेरा है , और मुस्कान मेरी । दिल की गहराइयों में ,ठहर गयी तू । और है , ये मेरी आरजू ।  कि ,  मैं भी रहूँ यूँ ही,  तेरे दिल में । क्या ऐसी होगी कभी , तकदीर मेरी । ज्योति प्रसाद रतूड़ी.....✍️

कहीं मार न डाले , ये हमें ओ मेरे सनम ।

 शब ए गम , ये तन्हाई का आलम । और उस पर , आपका गम । कहीं मार न डाले , ये हमें ओ मेरे सनम । ऐसे में आ जाओ तुम , ओ मेरे बालम ।। है सकून तुझसे , मेरी जिंदगी का , कहां चैन हमें ,  तेरे बिन । ओ मेरे  सनम ! आ जा ओ मेरे बालम वो मेरे सनम ।  ओ मेरे सनम । ज्योति प्रसाद रतूड़ी✍️

मैं समंदर हूँ दर्द का ।

 मैं समंदर हूँ दर्द का ।  जी चाहे , जितना भी दर्द दो । हम , उफ्फ तक न करेंगे । उठेंगी लहरें जब दर्द की , तो तुम्हें न संग  में बहा ले जाए । हम अपनी लहरों को ,  तब , रोक न सकेंगे । मेरे साहिलों पर , आना , ज़रा संभाल कर ।  ज्योति प्रसाद रतूड़ी.....✍️

काँच और दिल, दोनों नाज़ुक होता है ।

            काँच और दिल,            दोनों नाज़ुक होता है ।         फर्क सिर्फ इतना सा है कि ,              चोट लगने पर ।          काँच आवाज के साथ तो ,                         दिल ,            खामोश होकर टूटता है ।               ज्योति प्रसाद रतूड़ी. ....✍️

ऐ मेरे रूठे हुए ख्वाब , आ जा !

 ऐ मेरे रूठे हुए ख्वाब , आ जा  ! मुद्दतों से तुझे हमने , देखा नही । सोये भी हम बहुत मगर , संग तुम थे जब । वैसा आज तलक ,  फिर  कभी हम , सोये नही । ऐ मेरे रूठे हुए ख्वाब , आ जा  ! मुद्दतों से तुझे हमने , देखा नही । ज्योति प्रसाद रतूड़ी. .....✍️

कैसी कशिश है ये ...

 कैसी कशिश है ये ,  ना चाहते हुए भी दिल । ना जाने क्यों तुझ और ही ,  खींचा चला आता है । ज्योति प्रसाद रतूड़ी....✍️

गरज़ क्या किसी को खत्म हो , जो बजूद मेरा ।

गरज़ क्या किसी को खत्म हो ,  जो बजूद मेरा । फैला था सारी कायनात में मैं कभी  ,  आज सिमट कर रह गया है , मेरा ढेरा। मैं सनातन हूँ   हाँ!  मैं सनातन हूँ ! अपने ही घर में डरा सहमा सा ,  कभी कत्ल हुआ मैं ।  कभी तलवारों से मुझे , धमकाया गया । कभी प्रेम पाश में लपेट कर , मुझे छला गया । सबको छोड़ कर मुझे ही , धर्मनिपेक्षता में , उलझाया गया ।  मेरे ही, मेरे विरोधी रहे है ,  सदियों से । किया अपना अपना , अलग बसेरा । फैला था सारी कायनात में मैं कभी  ,  आज सिमट कर रह गया है , मेरा ढेरा । ज्योति प्रसाद रतूड़ी....✍️  

तेरा आना जिंदगी थी , जाना मौत मगर...

 तेरा आना जिंदगी थी , जाना मौत मगर... जी रहे है फिर भी किसी तरह  ,  न जाने , किस जुर्म की  सज़ा हो ।  दिन भी निकलता है , रात भी ढलती है ।  सुबह और शाम भी होती है मगर... मेरे शहर में अब वो , पहले सा , खुशनुमा समा कहाँ । दिल भी है धड़कनों की रावनियाँ भी , गाए जो कभी सरगम ये , तुम संग मगर.... मायूसियों के अंधेरों  में आज , ना जाने गुम है कहाँ , मेरे दिल का जहां ।  तेरा आना जिंदगी थी , जाना मौत मगर... ज्योति प्रसाद रतूड़ी........ ✍️

तुम हाल ए दर्द मेरा , जान सको तो कहूँ ।

 तुम  हाल ए  दर्द मेरा , जान सको तो कहूँ । के तुम अब हमसे मेरा , हकीम बनकर न मिला करो । कुछ देर तक राहत होती है सिर्फ  जख्म जो नासूर सा है ये ।   तू जा ऐ हकीम अब , रहने दे इलाज ए दर्द ।  मुझे मेरे इन जख्मों के , साये में रहने दो ।   ज्योति प्रसाद रतूड़ी.....✍️

सुलग रहा हूँ बनकर , अंगारों सा धुँआ धुँआ ।

सुलग रहा हूँ बनकर ,  अंगारों सा धुँआ धुँआ । देख कर वो कहीं ओर है ,  सजाये अपनी महफ़िल । काश की उनसे , कभी मिले ही न होते । शायद मेरे भी अरमाँ होते , जवाँ जवाँ ।   ख्वाइशें तार तार हो गयीं अब ,  दिल ए चम्मन अब , सब बिखर गया । ढूंढता हूँ वो , निशान ए इश्क मैं , जो मिले थे मोहब्बत में , शायद मिले अब । दिल जो मेरा ये टूटकर , टुकड़ों में बंट गया । ज्योति प्रसाद रतूड़ी.....✍️

हम तो आज भी अजनबी है , तेरे शौक ए नज़र में ।

 हम तो आज भी अजनबी है ,  तेरे शौक ए नज़र में ।  बस फर्क इतना सा  है कि ,  तुम्हे अब मेरा पता मालूम है । हम तो करीब आ कर ,  भी दूर ही रहे । सोचा फिर के , क्या फायदा ? यूँ घुट घुट कर , संग रहने का । इस लिए तेरी दुनिया से , रुख्सत हम , हमेशा के लिए , हो चले । ज्योति प्रसाद रतूड़ी.... ✍️

मेहनत और मुकद्दर जब ....

 मेहनत और मुकद्दर जब  एक साथ हो तो ही , ऐसा संजोग मिल पता है । " बुलन्दियों को छूने का" वरना अपने लिए कमी ,  कौन चाहता है । हर इंसान मेहनत करता है , कोई आसमान छू जाता है । और कोई जमीं पर ही ,  राह जाता है । ज्योति प्रसाद रतूड़ी .....✍️

जला है जी बहुत , जब सुना उनकी जुबाँ से आज ।

👨जला है जी बहुत , जब सुना  उनकी जुबाँ से आज ।  👧🤔क्या ? 👨कि तमन्नाओ में है , बसा गैर कोई ,  बेहद मिलन की आरजू लिए । 👧😂😂 ठीक है में सोने जा रही हूँ । 👨रुको तो ! कुछ और जी भर कर , कर ले बातें । फिर क्या पता ? मुझसे भी बेहतर  कोई और मिले । और हम....बिछुड़ जायें ।☹️ 👧हाँ वही तो ! हमारा अब यही काम है🙄🙄🙄🙄🙄 👨😂😂😂😂ok गुड नाईट ज्योति प्रसाद रतूड़ी......✍️

कम वक्त मानता ही नही दिल !

कम वक्त मानता ही नही दिल !  वो दर्द है फिर भी.......उसी को ही ,  गले से  लगाने को , जी चाहता है । और क्या सफाई दूँ मैं , अपने इश्क की । ये क्या कम है के , उसी ही में मुझे । अपना खुदा ,  नज़र आता है । ज्योति प्रसाद रतूड़ी......✍️

आओं करीब , तुम यूँ हमसे दूर क्यों हो ।

आओं करीब  , तुम यूँ हमसे दूर क्यों हो । मुद्दतों से बुझी नही है प्यास ,  इन आँखों की । आओ करीब तुम्हें , जी भर के देख लूँ  । आओ लग जाएं गले से ,  बहुत हुआ इंतिहान मोहब्बत का । बुझ जाए प्यास दिल की ,  अंजाम फिर जो होना हो...हो । ज्योति प्रसाद रतूड़ी.....✍️

छलक तो , रहा नही....।

 छलक तो ,  रहा नही....। तेरे चेहरे से ,  कोई गम ए शिकन । यह जाना है , पहली बार  गम शायद , मुस्कुराते भी बहुत है ? ज्योति प्रसाद रतूड़ी...✍️

लो आखिर ! मिट ही गया तेरा , रेत पर उखेरा गया वो , प्यार का घरोंदा जालिम !

लो आखिर ! मिट ही गया तेरा ,  रेत पर उखेरा गया वो , प्यार का घरोंदा जालिम ! मैं न कहता था मत बना ,  ये समंदर का किनारा है , कब तूफान आ जाये क्या खबर । ज्योति प्रसाद रतूड़ी....✍️

बहुत है दर्द , दिल में दफन , बस...

 बहुत है दर्द , दिल में दफन , बस...  देख सके जो दर्द , मेरे दिल का । वो हकीम ए नज़र कोई , दिल ए इलाज चाहिए । ज्योति प्रसाद रतूड़ी....✍️

ढोल पीटो चाहे नगाड़ा !

 ढोल पीटो चाहे नगाड़ा ! ये  तो मस्त चाल से ,  चल रहें है , मोदी मेरे भाया ! मोदी मेरे भाया , सुन शाह तुम ! कहाँ सो रहे हो ? शत्रु- सडयंत्र के ,चक्रव्यूह में तुम ! चाहूँ ओर से , घिर रहे हो । उठो जागो नींद से अब तुम,  बहुत हुई स्वप्न देश की सैर सारी । खतरे में है देश अब हकीकत में,  कर लो इसे बचाने की तुम तैयारी । ज्योति प्रसाद रतूड़ी.....✍️